फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के कान से बाली छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। तीन दिन पहले अरुणाय मंदिर में माथा टेकने आई महिला के कान से सोने की बाली छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद के कब्जे से छीनी गई सोने की बाली बरामद हुई। थाना सदर में आठ मार्च को दर्ज शिकायत में सीतो देवी निवासी टिकरी ने बताया था कि आठ मार्च को वह अरुणाय मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी। वह मंदिर के पास पहुंची तो एक युवक ने उसके कान की सोने की एक बाली निकाल ली थी। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर छीनी गई बाली बरामद की। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें