फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान फसल अवशेष में ना लगाए आग खेत की मिट्टी को होता है नुकसान: सुशील

Sat, 04 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इस्माईलाबाद। सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा में फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जागरूकता चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभावों और इसके वैकल्पिक प्रबंधन विधियों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लेकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से होने वाले लाभ के बारे में बताया। खंड कृषि अधिकारी सुशील कुमार व डॉ. सुनील कुमार की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर गांव में लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और कृषि की सेहत के लिए भी आवश्यक है। किसान फसल अवशेष में आग ना लगाए इससे खेत की मिट्टी को नुकसान होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें