फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में किसानों को न हो कोई भी असुविधा : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस सीजन में कुरुक्षेत्र के सभी 23 खरीद केंद्र और मंडियों में सभी प्रकार के प्रबंध किए जाने चाहिए। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य जिलाधिकारियों द्वारा किए गए रात्रि विश्राम भ्रमण, फसलों की खरीद की प्रगति और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करना था।
उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय पर फसल की तौल, भुगतान और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि मंडियों में व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से कार्य हों, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार किसानों के हित के प्रति संवेदनशील है और हर संभव प्रयास कर रही है कि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें