फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शंभू बार्डर की तरह ट्यूकर पर जुटने की तैयारी में किसान

Sat, 02 Mar 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिल्ली कूच के लिए भाकियू शादीपुर ने शंभू बॉर्डर की तरह किसानों को ट्यूकर बॉर्डर पर एकत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए भाकियू शादीपुर की अलग-अलग कमेटी विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के साथ किसानों से संपर्क कर उन्हें बॉर्डर पर जुटने का आह्वान रही हैं। वहीं भाकियू शादीपुर ने दावा किया कि अगर शंभू बॉर्डर से आगे नहीं जाने दिया गया तो वे ट्यूकर बॉर्डर से भी आगे बढ़ेंगे। भाकियू शादीपुर ने शंभू बॉर्डर पर यह बात रखने का दावा भी किया है।
भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने सभी किसान जत्थेबंदियों को एकजुट होकर ट्यूकर बॉर्डर पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। वे दिल्ली पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखना चाहते हैं, मगर हरियाणा सरकार उनको रोक रही है। उनकी सभी मांगें जायज है। अगर शंभू बॉर्डर से उनको आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो वे ट्यूकर बॉर्डर का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए शंभू बाॅर्डर पर मौजूद किसान नेताओं और किसानों से संपर्क किया गया है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगर इस निर्णय हुआ तो वह बॉर्डर क्रॉस करने के लिए तैयार है। मौका दिया गया तो उनकी जत्थेबंदी आगे रहकर बॉर्डर पहले क्रॉस करेगी। इसके अलावा कोई अन्य फैसला या कॉल उनको मिली तो उसमें भी सहयोग किया जाएगा। फिलहाल शंभू बॉर्डर से कोई कॉल नहीं आई है। वे उनके इंतजार में बैठे हैं और कॉल आते ही उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, किसानों को रोकने के लिए ट्यूकर बॉर्डर पर 12 लेयर की सुरक्षा बनाई गई है। बॉर्डर पर पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद है। इसके बॉर्डर के अलावा अधोया और कुम्हार माजरा बॉर्डर को भी सील किया गया है। तीनों जगह पर प्रशासन यहां कोई भी ढील बरतने को तैयार नहीं होगा। पिछले 20 दिनों से पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवान पूरे बंदोबस्त के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें