फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी में धान की खरीद सुचारू शुरू न होने को लेकर भड़के किसान, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। वीरवार को धान खरीद सुचारू रूप से शुरू न होने पर किसान भड़क गए। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गुरनाम सिंह ने बताया कि सरकार ने 29 सितंबर से धान की खरीद शुरू की थी। हालांकि, दो दिन बाद भी खरीद प्रक्रिया सुचारू नहीं हुई है। खरीद न होने से मंडी में धान के अंबार लग गए हैं। किसानों को फसल रखने में परेशानी हो रही है। उन्हें अपनी धान की फसल सड़कों और रास्तों पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन चढू़नी के मीडिया प्रभारी जरनैल सिंह मल्ली ने प्रशासन से जल्द खरीद सुचारू करने और मंडी में किसानों की फसल रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार बलविंदर सिंह ने किसानों को मंडी में परेशानी न आने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रवेश पास और बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें