फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खरींडवा में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। खरींडवा गांव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत किसान जागरूकता एवं सशक्तिकरण शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, कृषि योजनाओं, फसल अवशेष प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने किसानों को विभागीय योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान और प्रोत्साहन राशि की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान, फसल अवशेष प्रबंधन और कृषि मशीनरी पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। किसानों को उर्वरकों व कीटनाशकों का संतुलित प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें