फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान बीज के लिए तेज धूप में किसान कतारों में लगने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं कटाई का काम निपटने लगा तो किसानों को अब धान की रोपाई को लेकर पौध की बुआई की चिंता सताने लगी है। धान का बीज किसानों को समुचित रूप से नहीं मिल पा रहा है, जिसके लिए मारामारी मची है। किसान सुबह छह बजे ही बिक्री केंद्रों खुलने से चार-चार घंटे पहले लाइनों में खड़े हो जाते हैं, जो तपती दोपहरी तक खड़े रहते हैं। कोई दो दिन से तो कोई तीन दिन से बीज लेने के लिए पसीना बहा रहा है, फिर भी हालात यह बने हुए हैं कि कई किसानों को बिना बीज लिए है वैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी किसानों को बेहद गंभीर हालात का सामना करना पड़ा तो वहीं सैकड़ों बिना बीज मिले मायूसी के साथ लौट गए। किसानों की बढ़ती भीड़ व गंभीर होते हालात के चलते पुलिस मोर्चा संभाले रही। बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग धान रोपाई के लिए किसानों को पर्याप्त बीज उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। तय बिक्री केंद्रों पर बीज लेने के लिए किसान भटक रहे हैं तो आधार कार्ड के अनुसार पहले पंजीकरण किया जाता है तो वहीं एक आधार कार्ड पर दो बैग ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को ज्यादा बीज लेने के लिए बार-बार लाइनों में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।


न छाया न पीने का पानी, तपस्या कर रहे किसान
बिक्री केंद्रों के आसपास हालात यह है कि न छाया है न ही पीने का पानी किसानों को मिल रहा है। ऐसे में 40 डिग्री तक पहुंचे तापमान के बीच तपती दोपहर में भी प्यास से व्याकुल किसान लाइनों में लगने को मजबूर है। अधिकारी न पर्याप्त बीज उपलब्ध करवा पा रहे न ही किसानों के लिए दिन भर खड़े रहने के लिए ही कोई व्यवस्था की जा रही है। गंभीर होते हालात के बीच विभाग अब बीज देने के लिए पुलिस का सहारा लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें