फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृषि मंत्री के बयान पर किसानों ने जताया रोष

Thu, 30 Nov 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान पर किसानों नाराजगी है। विभिन्न संगठनों के किसानों ने न केवल इस बयान की कड़ी निंदा की है बल्कि सड़कों पर उतर आए। मामले में बुधवार को पहले कुरुक्षेत्र तो फिर पिहोवा में किसानों में रोष जताया और बैठकें कर इस बयान की निंदा भी की। यहीं नहीं वीरवार को भी रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान संजू नंबरदार की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई, जिसमें कृषि मंत्री के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई तो वहीं इस दौरान पत्रकारों से भी चर्चा की, जिसमें संजू नंबरदार, संजीव आलमपुर, दिलबाग सिंह, राजेंद्र सिंह, जयभगवान काला व अन्य किसान नेताओं ने कहा कि यह बेहद निंदनीय बयान है।
कृषि मंत्री का बयान सहन नहीं किया जा सकता। यह सभी किसानों का घोर अपमान है और ऐसे में किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं। वीरवार को जहां वे सड़कों पर रोष प्रदर्शन करेंगे तो वहीं पुतला भी जलाया जाएगा। कृषि मंत्री जब भी कुरुक्षेत्र आएंगे उनका कड़ा विरोध किया जाएगा, इसके लिए वे हर प्रताड़ना झेलने को भी तैयार है।
विज्ञापन


पिहोवा आने पर कृषि मंत्री के विरोध का एलान
पिहोवा के किसान रेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बैठक ब्लॉक प्रधान जोगिंदर काजल की अध्यक्षता में हुई । प्रधान जोगिंदर ने कहा की कृषि मंत्री जेपी दलाल का बयान उनकी ओछी मानसिकता और महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।
युवा प्रधान सुखविंदर मुकीमपुरा ने कहा कि कृषि मंत्री को तुरंत माफी मांगनी चाहिए अन्यथा कृषि मंत्री का पिहोवा आने पर भारी विरोध किया जाएगा। महिला आयोग को भी कृषि मंत्री को तलब करना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि इस बयान से सरकार व कृषि मंत्री जेपी दलाल की किसानों व महिलाओं के प्रति मानसिकता उजागर हो गई है।
आने वाले चुनाव में किसान वोट की चोट से सबक सिखाने का काम करेंगे। इस मौके पर शहरी प्रधान गौरव कुमार, युवा उप प्रधान गुरलाल उस्मानपुर, सतपाल कराह साहिब, गगन चुनिया फॉर्म, परविंदर कंबोज प्रीत महिंदर, मालक वर्क, प्रिंस शर्मा, संजीव कलसा, जसमेर भैंसीमाजरा, हाकम गरेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें