फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र जल्द शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सोमवार को शुगर मिल के एमडी राजीव प्रसाद से मिले और सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र आठ नवंबर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने गन्ने का भाव 500 प्रति क्विंटल करने की मांग के समर्थन ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

रामकुमार, तेजपाल जंधेड़ी, जयपाल चढूनी ने कहा कि अब किसान एरली किस्म का गन्ना लगा रहे हैं इसलिए मिल का पेराई सत्र जल्द शुरू करने से किसान व मिल दोनों को निश्चित ही लाभ होगा। गन्ने की फसल पक कर तैयार है और अगर मिल का पेराई सत्र देरी से शुरू हुआ तो किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। चेतावनी भी दी कि अगर पेराई सत्र आठ नवंबर को शुरू नहीं किया गया तो मजबूरन किसानों को आंदोलन को रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
वहीं मिल के एमडी राजीव प्रसाद ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि मिल का पेराई सत्र आठ नवंबर को शुरू कर दिया जाए। सत्र के लिए मिल 92 प्रतिशत तैयार है और छोटी-छोटी कमियों को जल्द दूर करके पेराई आठ नवंबर तक शुरू की जाएगी। इस मौके पर सतबीर रामपुरा, बलकार सिंह, बलविंद्र सिंह, बलवंत सिंह, जसबीर सिंह, गुरजंट सिंह, मांगा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें