कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय परिसर में डीसी कार्यालय के समक्ष मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे से भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की ओर से धरना शुरू किया गया जिसमें बुधवार सुबह हुए थप्पड़ कांड के बाद प्रशासन की सांसें फूल गईं।
आनन-फानन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और डीएफएससी से लेकर अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अब किसान धान उठान व आरओ जारी करने के साथ डीएफएससी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी करने पर भी अड़ गए हैं। थप्पड़ कांड से पहले ही मामला उस समय गंभीर हो गया था जब चढूनी धरना स्थल पर बिछाए गद्दे छोड़कर सुबह धान से भरी ट्राॅली पर बैठ गए और धान नीचे फेंकने लगे।
यह देख उन्हें मनाने के लिए पुलिसकर्मी भी ट्रॉली पर ही चढ़ गए। काफी प्रयास के बाद चढूनी धान फेंकने से रुक गए लेकिन वे वहीं पर बैठे रहे। कुछ अन्य किसान भी ट्राॅली पर चढ़ गए। चढूनी व अन्य किसानों ने वहीं पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। करीब आधा घंटे बाद डीएफएससी पहुंचे और चढूनी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
26 सितंबर को की थी आरओ जारी करने की मांग : गिरफ्तारी से पहले चढूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीएफएससी बेहद भ्रष्ट अधिकारी है जिसके चलते ही वह धान उठान के लिए खुले आरओ जारी नहीं कर रहे। ऐसे अधिकारी को थप्पड़ मारना तो बहुत छोटी बात है। वे धान खरीद व उठान में कमीशन लेने में लगे हैं। पहले भी उन पर भ्रष्टाचारी के मामले चल रहे हैं।
विवाद बढ़ने पर एसडीएम व डीएसपी ने चढूनी को भरोसा दिया कि उनकी ओर से डीएफएससी के खिलाफ कोई शिकायत दी गई तो उस पर भी जरूर और तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं आरओ जारी कर दिए गए हैं और उनके प्रतिष्ठान से उठान भी शुरू कर दिया गया है।
यह है विवाद का कारण : चढूनी का कहना है कि उनके गांव में बनाए खरीद केंद्र पर उनके साथ तीन और आढ़ती हैं। तीनों आढ़तियों की दुकान से खरीद किया धान उठाया जा रहा है लेकिन उनकी दुकान पर आज भी करीब 11 हजार कट्टे उठान के इंतजार में हैं। आरओ खोले जाने की मांग वे 26 सितंबर से कर रहे हैं लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की। सात ट्राॅलियां धान से भरी खड़ी हैं, जो खराब हो चुकी हैं। दूसरी मंडियों में भी खुले तौर पर कट लगाकर किसानों को लूटा जा रहा है। ऐसे में उनके पास धरना देना ही विकल्प था।
कुरुक्षेत्र। डीएफएससी को थप्पड़ जड़ते गुरनाम चढूनी। संवाद