फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते कर्ज के कारण किसान कर रहे आत्महत्या : भाकियू

Sat, 11 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
बढ़ते कर्ज के कारण किसान कर रहे आत्महत्या : भाकियू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अनाज मंडी किसान विश्राम गृह में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान मुख्य रूप से पहुंचे, अध्यक्षता जिला प्रधान मैनपाल बूढ़ा ने की। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ-साथ 3 मार्च को करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने मैनपाल बूढ़ा को जिला प्रधान का नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं, जिससे किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है और वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 3 मार्च को करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में किसान महापंचायत होगी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की मौजूदगी में किसानों का कर्जा मुक्ति एवं स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू कराने के लिए प्रस्ताव पास किया जाएगा। वहीं जिला प्रधान मैनपाल बूढ़ा ने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर किसानों को न्यौता दिया जाएगा। इस अवसर पर मेहरसिंह जैनपुर, विजय मेहता, ईश्वर बन, चरण सिंह अंटेहड़ी, नेकी राम, महताब फादयान, मामचंद बदरपुर, गुरमेज सिंह नंबरदार बनी, राजपाल बपदा, लवली बपदी, अजैब सिंह मुरादनगर, सुरेश कंबोज, सतबीर, धर्मबीर बपदा, शेर सिंह बडौंदा, रामकरण बपदा, मंदीप, धर्म सिंह, प्रदीप बडौंदा, रामकुमार जैनपुर, प्रेम सिंह बूढ़ा, कर्मसिंह बूढ़ा तथा प्रदीप बूढ़ा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें