फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में रोष

Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बाढ़ से प्रभावित फसलों का मुआवजा न मिलने से गांव जंधेडी में रोष प्रकट करते किसान। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। बाढ़ से प्रभावित फसलों की मुआवजा राशि अभी तक न मिलने से किसानों में रोष व्याप्त है। मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले मुआवजे की राशि सीधे किसानों के खाते में डालने की बात कही थी। लेकिन ये सभी बाते केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रही हैं, जिससे किसानों में मायूसी छाई हुई है।
गांव जंधेड़ी के किसान सुखदेव सिंह, विष्णु, दीपाराम, बलवान सिंह, नवरंग सिंह, जयपाल, सोहन सिंह, रामकुमार शर्मा आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किसानों को खराब फसल के मुआवजे की राशि मिलने से धान की फसल में हुए नुकसान की कुछ भरपाई होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अगली फसल की बुआई होने के बाद भी मुआवजा न मिलने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सरकार के मंत्री बयान बाजी कर किसानों को मुआवजे मिलने की बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनके गांवों के एक भी किसान को मुआवजे की राशि प्राप्त नहीं हुई है जबकि गांव नैसी से मारकंडी नदी के तटबंध टूट कर बाढ़ का पानी नैसी, मडाडो, शेरगढ़, जंधेडी, बालापुर से होते हुए गुजरा था और धान की फसल को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण भी करवा दिया था। लेकिन उसके बावजूद भी न तो नैसी गांव और न ही उनके गांव के किसी भी किसान को मुआवजा राशि मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजे की राशि जारी की जाए।

इस्माईलाबाद। बाढ़ से प्रभावित फसलों का मुआवजा न मिलने से गांव जंधेडी में रोष प्रकट करते किसान। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें