फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों-व्यापारियों को बायोमीट्रिक और गेट पास में कमी नहीं होगी सहन : कैलाश

विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में अधिकारियों संग गोदाम का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी एवं
विज्ञापन
बाबैन। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने बाबैन मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद कार्य, उठान और बारदाना वितरण और मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों और व्यापारियों को बायोमीट्रिक और गेट पास के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में चल रहे विकास कार्यों, वाटर रिचार्ज सिस्टम और गेहूं रखने के लिए गोदामों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक कर गेहूं की सरकारी खरीद के कार्य को सुचारू ढंग से चलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद कार्य, गेहूं उठान और बारदाना वितरण, किसानों और व्यापारियों को बायोमीट्रिक और गेट पास में किसी प्रकार की कमी सहन नहीं होगी। बाबैन, लाडवा और पिपली इस सीजन में गेहूं खरीद कार्य, उठान और बारदाना वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
किसानों और व्यापारियों को बायोमीट्रिक और गेट पास से जुड़ी कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। हलका लाडवा की तीनों मंडियों में गेहूं की खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने और समय पर व्यवस्था का आकलन करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है। बाबैन मंडी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली, रास्तों और शौचालयों की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो। बाबैन मंडी में गेहूं भंडारण के लिए मंडी में बने गोदाम की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मार्केट कमेटी बाबैन के सचिव गुरमीत सिंह से कहा कि सुनिश्चित करें कि खरीदी गई सभी ढेरियों का ब्योरा रजिस्टर में हो। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सैनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, वाइस चेयरमैन जगदीश ढींगरा, हैफेड के डीएम शमशेर सैनी, मंडी बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतीश बांगड़, एसडीओ अनिल सैनी, नायब पटाकमाजरा, कौशल सैनी, गुरमीत कलाल माजरा, नरेंद्र गोजरे, प्रदीप बिंट और सुखजोत कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बाबैन। अनाजमंडी में अधिकारियों संग गोदाम का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी एवं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें