फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व आढ़तियों ने पूरे एकड़ की धान खरीद करने की मांग को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक एकड़ में 25 क्विंटल धान खरीदने के फरमान से आहत किसानों और आढ़तियों ने शनिवार को सुनारिया चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से धान की सरकारी खरीद तुरंत शुरू करने के अलावा पूरे एकड़ की फसल खरीद करने की मांग की। भाकियू नेता कृष्ण कलाल माजरा ने जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसान और आढ़ती भुगत रहे हैं। सरकार धान की खरीद तुरंत शुरू करे और यदि सरकार ने धान की खरीद 11 अक्तूबर तक रोक कर रखी तो किसान फसल कहां रखेगा। पहले ही मौसम की मार तथा शेलर मालिक द्वारा नमी के नाम पर कट की मार से किसान बदहाल है। इस मौके बलकार सिंह, सुखविंद्र सिंह, विपिन सांगवान, नैब सिंह, लाभ सिंह अंटाल, सुरमुख सिंह, राजेश कुमार, मोहन लाल, राकेश कुमार अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें