फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के पंजीकरण के लिए सीएचसी खोलने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 15 अप्रैल से सरसों व 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य किया जाएगा। इन फसलों के लिए किसानों को अपनी-अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करवाना होगा। जो किसान पोर्टल पर दर्ज होगा, उसकी फसल पहले खरीदी जाएगी। ये आदेश उन्होंने वीरवार को जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते सरकार की हिदायतों के अनुसार 15 अप्रैल से सरसों व 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जानी है, जिसके लिए सभी किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना है। उन्होंने सीएचसी के जिला प्रबंधक मोहित शर्मा व कणिका को आदेश दिए है किए कुरुक्षेत्र जिले की सभी सीएचसी सेंटर को खुलवाना सुनिश्चित करें। इन अधिकारियों को कोविड-19 के बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों को पंजीकृत करना सुनिश्चित करना है। सीएचसी केवल किसानों के पंजीकरण कार्य को ही प्राथमिकता देगी।
लॉकडाउन की अवहेलना पर एक के खिलाफ केस दर्ज
डीसी धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि लॉकडाउन में आदेशों की अवहेलना करने पर वीरवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 57 मामले दर्ज किए जा चुके है। इसके अलावा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 15 चालान किए जा चुके है। डीएफएससी नरेंद्र सहरावत ने कहा कि वीरवार को 16 दुकानों की चेकिंग की गई है। इस दौरान सेक्टर तीन में एक करियाना स्टोर मालिक निर्धारित दरों से अधिक दाम पर आवश्यक वस्तुएं बेच रहा था। नापतौल विभाग के निरीक्षक द्वारा उसका चालान किया गया है। इसके अलावा आज 13 मेडिकल स्टोर की भी जांच भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें