फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मानसिक तनाव के कारण किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड निवासी 39 वर्षीय किसान हरप्रीत सिंह ने जमीन के लिए तनाव के कारण बुधवार को घर पर ही जहरीली दवा (कीटनाशक) पीकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गुरदेव सिंह के अनुसार भाई हरप्रीत सिंह पिछले चार साल से डिप्रेशन में थे। वर्ष 2020 में उन्होंने गांव घमूरखेड़ी में अपनी 15 एकड़ जमीन के हिस्से में से 12 एकड़ बेटे ब्रुशान और 3 एकड़ पत्नी प्रवीन कौर के नाम ट्रांसफर करवा दी थी। इसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

साल 2021 में पत्नी प्रवीन कौर बेटे को लेकर ऑस्ट्रेलिया चली गई। तब से हरप्रीत सिंह अपनी मां गुरमीत कौर के साथ रह रहे थे। दोपहर उन्होंने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि हरप्रीत जमीन ट्रांसफर के बाद लगातार परेशान रहते थे।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस ने भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें