कुरुक्षेत्र। पंजाब रोडवेज निदेशालय ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है, जिसके चलते अब इसका असर हरियाणा रोडवेज की बसों पर भी पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की पंजाब रूट पर चलने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 रुपये के करीब ज्यादा किराए का भुगतान करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की 30 बसों के पंजाब के रूटों पर अप व डाउन फेरे हैं। पंजाब में किराया बढ़ने से अब इन बसों में सफर करने वाले यात्री बढ़ा हुआ किराया देने पर मजबूर है। कुरुक्षेत्र डिपो से पंजाब रूट पर कटरा, चंडीगढ़, मनाली, बैजनाथ, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना सहित कई अन्य शहरों में बसों का आवागमन लगा रहता है। रोडवेज की साधारण बसों में 145 पैसे, साधारण एचवी एसी बसों में 174 पैसे की किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है।
पंजाब रूट पर इन शहरों में है बसों का आवागमन (अप व डाउन)
चंडीगढ़15
मनाली-01
अमृतसर-04
पटियाला05
लुधियाना-05
अब यह होगा बढ़ा हुआ किराया
रूटपुराना किराया-नया किराया
कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़140 रुपये 150 रुपये
चंडीगढ़ से दिल्ली-305 रुपये315 रुपये
पिपली से चंडीगढ़-125 रुपये135 रुपये
अंबाला से चंडीगढ़-75 रुपये85 रुपये
शाहाबाद से चंडीगढ़100 रुपये110 रुपये
पंजाब रोडवेज ने बढ़ाया किराया
ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि पंजाब रोडवेज निदेशालय की ओर से किराया बढ़ाया गया है, जिसके चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है हालांकि यह किराया चार साल बाद बढ़ाया गया है। यह किराया पंजाब में जाने वाली डिपो की सभी बसों पर लागू है।