फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिवार को स्पेन का फर्जी वीजा दिखा ठगे 90 लाख, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्पेन का फर्जी वीजा दिखाकर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट को नामजद किया है। आरोपी एक परिवार को वीजा लगवाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में जसवंत सिंह निवासी झीवरहेड़ी ने बताया कि आरोपी हरकोमल सिंह उर्फ हैरी निवासी लुधियाना ने मई में उसे, उसकी पत्नी, पुत्री व माता का स्पेन का एक नंबर में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया। हैरी ने उन चारों को स्पेन के वीजे व पक्के कागजात के लिए 90 लाख रुपये की मांगे थे। हैरी ने जल्दी ही उनके वीजे व कागजात आने की बात कही थी। कुछ दिन बाद हैरी ने व्हाट्सएप पर उसका, उसकी पत्नी, उसकी पुत्री व माता का स्पेन का वीजा भेज दिया। इससे पहले आरोपी उससे अलग-अलग समय पर 90 लाख रुपये ले चुका। उसने वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी पाए गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें