फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जरूरतमंद परिवार को करें अडाप्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन 2.0 में एक फैमिली अडाप्ट करे एक जरुरतमंद परिवार को कुरुक्षेत्र लॉकडाउन 2.0 में एक-एक जरुरतमंद व्यक्ति तक भोजन पहुंचे और कोई भी व्यक्ति भोजन से वंचित ना रहे। इस सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने एक प्रस्ताव भी रखा कि थानेसर शहर का एक परिवार एक जरुरतमंद परिवार को अडाप्ट करे और 3 मई तक का कच्चा राशन जरुरतमंद परिवार को मुहैया करवाए। इस प्रस्ताव पर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने भी अपनी मोहर लगाई और उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने भी इस प्रस्ताव की सराहना की है। इतना ही नहीं अगर एक सम्पन्न परिवार ज्यादा जरुरतमंद परिवारों को अडाप्ट कर सकता है, इस विषय को लेकर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, एसडीएम अश्विनी मलिक व तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधि दिनभर मंथन करते रहे। इस मंथन के बाद यह निष्कर्ष जरुर निकला की अब जरुरतमंद व्यक्ति को 3 मई तक का कच्चा राशन ही पहुंचाया जाएगा और कोई भी संस्था अपने स्तर पर भोजन और राशन वितरण नहीं करेगा। इस थानेसर शहर में यूनिट लेवल कमेटी के सर्वे के अनुसार लगभग 5 हजार जरुरतमंद परिवारों को राशन पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें