फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में शैड्यूल तोड़ने वाले को भुगतना होगा खामियाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार द्वारा सरसों और गेंहू की खरीद के लिए विशेष एहतीयात बरत रही है। इसलिए प्रत्येक खरीद केन्द्र के लिए प्रशासन द्वारा एक शैडयूल तैयार किया जा रहा है। इस शैडयूल के अनुसार ही आढ़तियों के माध्यम से निर्धारित संख्या में ही किसानों को खरीद केन्द्रों में बुलाया जाएगा। इस निर्धारित शैडयूल को तोडऩे वाले को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। \tखेलमंत्री संदीप सिंह बुधवार को सर्किट हाउस में लॉकडाउन 2.0 के दौरान गेंहू खरीद कार्यो और जरुरतमंद लोगों को खाना वितरण करने के विषय पर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा परिवहन आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डा. एसएस फुलिया लॉकडाउन प्रथम चरण के बारे में विस्तृत फीडबैक रिपोर्ट दी और उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कुरुक्षेत्र जिले में बनाए गए लगभग 192 खरीद केन्द्रों में गेंहू की खरीद कार्यो को लेकर किए गए प्रबंधों और लाडवा व अजराना कलां सहित 2 खरीद केन्द्रों पर सरसों की खरीद कार्यो के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने खरीद कार्यो और कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुरुक्षेत्र जिले में लगाए गए नाकों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें