फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरता भू जल स्तर हर किसी के लिए चिंता का विषय : मलकीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नंबरदार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर में प्रधान मलकीत सिंह किशनगढ़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नंबरदारों द्वारा शाहाबाद एवं आसपास के क्षेत्र में गिरते भू जल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक के दौरान नंबरदारों से रू-ब-रू होते हुए एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह किशनगढ़ ने कहा कि प्रतिवर्ष गिरता भू जल स्तर वास्तव में चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक नंबरदार अपने-अपने गांव में भूमि के जल स्तर को गिरने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। मलकीत सिंह किशनगढ़ ने कहा कि आज वर्षा के पानी को संरक्षित करके सिंचाई की जानी चाहिए। इससे फसलों को भी लाभ होगा और भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। नंबरदार एसोसिएशन की बैठक में कुलदीप सिंह मामू माजरा को सर्व समिति से एसोसिएशन का संगठन सचिव बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नरेश कुमार, धर्मपाल गुमटी, रविंद्र कल्याणा, विक्रम खरींडवा, लक्ष्मण नगला, राजकुमार डीग, जगमाल उगाला, जंग बहादुर जनघेड़ी, रामकुमार त्योड़ा एवं कुलवंत सिंह खरींडवा आदि नंबरदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें