फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के नकली सिक्के थमाकर ठगे 10 लाख रुपये, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठग ने एक व्यक्ति को नकली सोने के सिक्के देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शातिर ठग ने पहले उक्त व्यक्ति को एक चांदी और सोने का असली सिक्का दिया और विश्वास बनाकर बाद में 10 लाख रुपये के नकली सिक्के थमाकर रफूचक्कर हो गया। शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करके हुए उसके भाई व मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में बलजीत सिंह वासी धंतौड़ी शाहाबाद ने कहा कि 7 नवंबर 2019 को वह किसी कार्य से पिपली आया हुआ था। यहां बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात शंकर से हुई थी।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान शंकर ने उसे चांदी के दो सिक्के दिखाते हुए बेचने की मांग की थी, जिस पर उसने एक चांदी सिक्का लेकर सुनार से जांच कराने के बाद पेमेंट देने का आश्वासन दिया था। शंकर ने उससे फोन नंबर लिया था ताकि वह उससे पैसे की बातचीत कर सकें। अगले दिन उसने सुनार से उस चांदी के सिक्के की जांच कराई तो वह असली चांदी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे फोन करके शाहबाद बुलाया और बताया कि उसके पास पीले रंग के काफी सिक्के है, जिसमें से एक सिक्का उसने उसे दिया था। जांच कराने पर पता चला कि यह सोने का सिक्का है। तब आरोपी शंकर ने उसे बताया कि उसके पास करीब 400 ग्राम सोना है और वह उसे सस्ते दाम पर बेच देगा। यह बात उसने अपने दोस्त रोशन लाल को बताई थी।
रोशन लाल ने भी सिक्के खरीदने के लिए आरोपी शंकर से बातचीत की थी। तब वह दोनों शाहबाद गए और शंकर से बातचीत करके 400 ग्राम सोना 10 लाख रुपये में खरीदना तय कर लिया था। 17 नवंबर को आरोपी ने उन दोनों को पूरी पेमेंट लेकर पिपली बुलाया था। वह दोनों शंकर की बताई जगह पुलिस लाइन के पास 10 लाख रुपये लेकर पहुंच गए थे। यहां आरोपी 10 रुपये लेकर उन्हें सोने के सिक्के देकर चला गया था। सोने के सिक्के लेकर वह लोग शाहबाद पहुंचे और सिक्कों की जांच कराई। जांच से पता चला कि सिक्के नकली हैं। इसके बाद उन्होंने आरोपी से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी, जिनके आदेश पर पुलिस ने शंकर को नामजद करते हुए उसकी मां व भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें