फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : गीता जयंती पर धर्मनगरी में दौड़ेंगी दो ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में धर्मनगरी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार प्रदूषण मुक्त सफर की सौगात मिलेगी। प्रशासन ने धार्मिक पर्यटन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए दो इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) के संचालन की विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इन बसों के माध्यम से श्रद्धालु कुरुक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) की ओर से 21 स्टॉपेज निर्धारित कराए गए हैं। सोमवार सुबह से ही इस विशेष सेवा को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। ट्रायल भी हो चुका है। अधिकारियों का मानना है कि गीता जयंती महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दोनों बसें दिन में दो बार सेवाएं देंगी। पहली बस सुबह सात बजे नए बस अड्डे से रवाना होगी, जबकि दूसरी बस आधे घंटे बाद सुबह साढ़े सात बजे चलेगी। इसी तरह दोपहर में पहली बस दो बजे और दूसरी ढाई बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें