फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अगले सप्ताह पारा बढ़ने से बढ़ेगी भीषण गर्मी

Fri, 07 Jun 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार देर रात जिले भर में कई जगहों पर बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। जबकि बारिश का असर वीरवार को भी नजर आया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में कमी रही। वहीं दोपहर दोपहर बाद तेज धूप खिल उठी और मौसम पूरी तरह से साफ नजर आया, जिससे पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा, जिससे लोगों को गर्मी का आभास होने लगा। हालांकि सामान्य दिनों से पारा चार डिग्री कम दर्ज किया गया, लेकिन फिर भी तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोगों ने पंखों, कूलरों और एसी का सहारा लिया तो वहीं सड़कों से गुजर रहे राहगीर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते भी नजर आए। जबकि कई लोग धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा ढक कर सड़कों से गुजरते दिखाई दिए।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई हैं, जिसके चलते आसमान में कभी बादल तो कभी धूप खिलने के आसार रहेंगे। जबकि अगले सप्ताह पारा बढ़ने के चलते फिर से भीषण गर्मी का असर बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह पारा बढ़ने की संभावना बनी हुई है, जबकि तेज हवा चलने के आसार भी रहेंगे। इसके कारण भीषण गर्मी का असर फिर से होने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें