फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसलों का भाव अच्छा भाव मिलने पर जताई खुशी

Tue, 10 Jun 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी बाबैन में मक्का व सूरजमुखी की फसल की भारी आवक जारी है। अनाज मंडी में गिला मक्का का भाव 1250 रुपये से लेकर 1650 रुपये तक व सूखा मक्का का भाव 2125 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है, जिससे किसानों की बल्ले बल्ले हो रही है। सूरजमुखी की फसल सरकारी दर 7280 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हुआ है।
विज्ञापन

अनाज मंडी बाबैन में मक्का बेचने आए किसान सुरेश कुमार, गुरदयाल सिंह, सुखविंदर सिंह, सोमनाथ आदि का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार मक्का की बंपर फसल हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार मक्का की फसल का भाव पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि गिला मक्का 1250 रुपए से लेकर 1650 रुपए प्रति क्विंटल व सूखा मक्का 2125 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है जो पिछले साल के मुकाबले 200 रुपये क्विंटल ज्यादा है।
मार्केट कमेटी बाबैन के सचिव गुरमीत सिंह सैनी का कहना है इस साल मक्का व सूरजमुखी की पैदावार ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अब तक 26159 क्विंटल मक्का की आवक हुई थी जो इस साल बढ़ कर 30494 क्विंटल हुई है। पिछले साल सुरजमुखी की अवाक 1521 किवंटल थी जो इस साल बढक़र 3333 किवंटल हो गई है। उन्होंने कहा कि मक्का व सुरजमुखी मुखी की फसल का भाव ज्यादा मिलने व पैदावार अधिक होने से मार्कीट कमेटी के राजस्व में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें