कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और अनुभाग अधिकारी के बीच लंबित मांगों के लिए वार्ता हुई, जिसमें टीए, कौशल के तहत लगे कर्मचारियों का ओवरटाइम, 2016 के चालकों की एलटीसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई।
प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि इन मांगों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, जिनको अभी तक पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में अगर अभी भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन आठ जनवरी को प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि अनुभाग अधिकारी को कौशल के तहत लगे कर्मचारियों का ओवरटाइम नहीं मिलने के बारे में भी जानकारी दी गई।
यूनियन द्वारा फैसला लिया कि आठ जनवरी को अनुभाग अधिकारी और लेखा अधिकारी के खिलाफ लंबित मांगों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर मामू माजरा राज्य संगठन, सचिव सतबीर यादव, सचिव रणजीत करोड़ा, सब डिपो प्रधान विनोद दीक्षित, सब डिपो सचिव शेर सिंह, कैशियर जितेंद्र शर्मा, कैशियर अमरजीत, चेयरमैन अश्वनी कुमार, उप प्रधान संदीप कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
डेढ़ साल से नहीं मिला कर्मचारियों को ओवरटाइम का पैसा
राज्य महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि कौशल के तहत लगे परिचालकों का करीब डेढ़ साल से ओवरटाइम पूरा पैसा अभी तक भी नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
जब इसके बारे में अवगत करवाया गया तो अधिकारियों ने कहा कि इनके ओवरटाइम की कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई, जिस पर अनुभाग अधिकारी यूनियन को संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur