फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मचारियों को सतर्कता जिम्मेदारी और अनुशासन के बताए महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) मोनिका अग्निहोत्री पहुंची। उन्होंने रेलवे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कर्मचारियों को सतर्कता, जिम्मेदारी और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। पीसीओएम मोनिका अग्निहोत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए कर्मचारियों को नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए और छोटी-छोटी लापरवाही से भी बचना चाहिए। उन्होंने ट्रेन संचालन, प्लेटफॉर्म सुरक्षा, सिग्नल प्रणाली, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और जागरूकता से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सेमिनार के दौरान कर्मचारियों ने अपने सवाल भी रखे जिनका उन्होंने सरल भाषा में समाधान किया।
सेफ्टी सेमिनार के बाद पीसीओएम मोनिका अग्निहोत्री ने कुरुक्षेत्र स्थित शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए और ज्योतिसर तीर्थ पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पावन स्थली पर मत्था टेका। इस मौके पर दिल्ली मंडल के वरिष्ठ परिचालन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें