फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : पहली और दूसरी पाली में 5531 अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
exam - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रथम और दूसरी पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में 5 हजार 531 अभ्यर्थियों से परीक्षा दी। अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान तलाशी कर रहे कर्मचारियों ने महिला परीक्षार्थियों के पांच से बिछिया, कान से बाली आदि उतरवा दी। इसके बाद अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक प्रणाली से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

एचटेट के लेवल एक व दो के लिए रविवार को 5 हजार 531 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें 12 केंद्रों पर 3265 अभ्यर्थियों ने लेवल दो की परीक्षा दी। वहीं 8 केंद्रों पर के लिए कुल 2266 अभ्यर्थियों लेवल एक की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की थ्री टायर सुरक्षा के दौरान अच्छे से तलाशी ली गई। मैटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक प्रणाली से गुजरना पड़ा। प्रवेश से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। गृह जिलें में परीक्षा होने के चलते प्रशासन अलर्ट रहा। परीक्षा शुरू व खत्म होने के दौरान शहर में कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। परीक्षा केंद्रों पर कुछ देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को भी केंद्र में एंट्री मिल गई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि दूसरे दिन सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एचटेट लेवल एक की परीक्षा हुई। वहीं लेवल एक की परीक्षा तीन बजे से लेकर सायं साढ़े पांच बजे तक चली। परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने बताया कि लेवल दो की परीक्षा के लिए 3488 अभ्यर्थियों ने आना था, जिसमें से 3265 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 223 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं लेवल 1 की परीक्षा के लिए 2389 अभ्यर्थियों ने आना था, जिसमें से 2266 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 123 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें