फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक से लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूर्व सैनिक को विधानसभा में क्लर्क की नौकरी देने का झांसा देकर 10.28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सैनिक नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने खुद को एचएसएससी का कर्मी बताकर ठगी कर ली।
पुलिस अधीक्षक को दी अपनी शिकायत में राजिंद्र सिंह वासी गांव किशनगढ़ (शाहाबाद) ने बताया कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह दोबारा नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जसबीर सिंह वासी क्योड़क (कैथल) के साथ उसके चाचा की दुकान पर गांव नलवी में हुई थी। जसबीर सिंह ने खुद को एचएसएससी का कर्मी बताकर उसे हरियाणा विधानसभा में एलडीसी क्लर्क पर लगाने का आश्वासन दिया। इस एवज में उसने 15 लाख रुपये की मांग की, जो तीन किस्तों में देना तय हुआ था।
विज्ञापन

इसमें पांच लाख रुपये फार्म भरने से पहले, पांच लाख रुपये पेपर से पहले तथा बकाया रकम ज्वाइनिंग होने के बाद देनी थी। उसकी बातों में आकर उसने पांच लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद का चेक दिया था। पांच लाख रुपये अपने साले गुरप्रीत सिंह वासी गांव जडौत (मोहाली) के सामने दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन करके बताया कि परीक्षा की तारीख आ गई है और उसे बकाया पैसे भी देने पड़ेंगे।
उसने तय बात का हवाला दिया तो आरोपी ने कहा कि बकाया रकम ज्वाइनिंग के बाद ही देने हैं, मगर पेपर की सेटिंग के लिए अलग से पैसे देने हैं, जिसके लिए उसने 28 हजार रुपये आरोपी को गूगल-पे किए थे। 13 सितंबर 2021 को वह एडमिट कार्ड के अनुसार पेपर देने के लिए विधानसभा चंडीगढ़ पहुंचा तो आरोपी उसे आंसर शीट के साथ बार मिला और गाड़ी में बैठा कर आंसर शीट भरवाई। उसके बाद आरोपी ने कहा कि बकाया रकम तैयार रखो एक सप्ताह के अंदर ज्वाइनिंग संबंधित मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह के बाद उसकी ज्वाइनिंग नहीं हुई तो आरोपी टालमटोल करने लगा। उसने अपना नंबर बंद कर दिया। मार्च 2022 में आरोपी उसके चाचा की दुकान पर पांच लाख रुपये का चेक दे गया और कहा कि उसका काम नहीं हो सकता। वह बकाया रकम भी जल्द लौटा देगा। उसने चेक बैंक में लगाया तो आरोपी के खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। उसने दोबारा उससे बातचीत की तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को नामजद करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें