फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही आवेदन किया और लेता रहा बुढ़ापा पेंशन

Wed, 10 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद ही आवेदन किया और खुद ही दों वर्षों से अधिक समय तक लोगों की पेंशन लेता रहा। इसकी जानकारी उन लोगों तक को नहीं हुई, जिनके नाम पर पेंशन जारी करवाई गई थी। अपने की गांव के चार लोगों के नाम पर पेंशन डकार लेने का कारनामा किया है शाहाबाद खंड के गांव कतलेहड़ी के पूर्व सरपंच ने।
विज्ञापन


इसका खुलासा गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई लगाने के बाद हुआ। समाज कल्याण विभाग ने आरोपी सरपंच के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।विभाग के अनुसार कतलेहड़ी गांव के एक व्यक्ति ने आरटीआई लगाकर गांव में पेंशन लेने वाले लोगों की जानकारी मांगी थी। इसमें गांववासी सलिंद्र, नैब सिंह, सुरेश देवी और कृष्णा का नाम भी था।

इन लोगों को फरवरी 2013 से अप्रैल 2015 तक पेंशन दी गई थीं। पूछने पर पता चला कि इन चार लोगों ने बुढ़ापा पेंशन के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया था। उनके नाम पर पेंशन जारी होने की जानकारी होने पर वे भी चौंक गए। इसके बाद सीएम विंडो और विभाग को भी उनके नाम पर पेंशन लेने की शिकायत की गई।
विज्ञापन


इस पर विभाग ने आरोपी पूर्व सरपंच को नोटिस जारी किया। इसके बाद भी आरोपी ने विभाग को हड़पी हुई राशि नहीं लौटाई गई। आरोपी के राशि न लौटाने पर विभाग ने कार्रवाई के लिए उपायुक्त से गुहार लगाई। जिला उपायुक्त ने जांच के बाद आरोपी सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए।

गांव छोड़कर गए दंपति की पेंशन भी हड़पी
विभाग ने आरोपी सरपंच से संबंधित फाइलों की जांच की, खुलासा हुआ कि वह गांव छोड़कर जा चुके गुरदयालो और करनैल सिंह दंपति की पेंशन भी अगस्त 2013 से जून 2015 तक लेता रहा है।

तीन की जारी हुई दोहरी पेंशन
विभाग के अनुसार गांववासी भरत सिंह, सतपाल और धर्मवीर की दोहरी पेंशन जारी होती रही। एक पेंशन इन लोगों द्वारा किए गए आवेदन पर जारी की गई, जबकि दूसरी पेंशन आरोपी सरपंच ने उनके नाम से डुप्लीकेट आवेदन जमा करवाकर जारी करवाई।

ठसका अली गांववासी की पेंशन भी हड़पी
विभाग को जांच में पता चला कि गांव ठसका अली निवासी जसवंत सिंह की किसी प्रकार से कतलेहड़ी गांव में पेंशन शुरू हो गई। कई आरोपी पूर्व सरपंच ने विभाग को यह जानकारी देने की बजाए उसकी पेंशन लेना शुरू कर दिया। यह सिलसिला अप्रैल-2012 से लेकर दिसंबर-2013 तक चलता रहा।

रिकवरी जमा न कराने पर केस दर्ज कराया : सुरजीत कौर
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर का कहना है कि आरोपी सरपंच रघुबीर सिंह के धोखाधड़ी करने की जानकारी होने पर विभाग ने उन्हें रिकवरी नोटिस भेजा था। इसके बाद आरोपी ने भरत सिंह, सतपाल, धर्मवीर और गांव ठसका अली निवासी जसवंत सिंह के नाम पर हड़पी पेंशन की राशि विभाग में जमा कर दी। लेकिन, सलिंद्र, नैब सिंह, सुरेश देवी और कृष्णा के नाम हड़पी पेंशन की राशि नहीं लौटाई है। उनके खिलाफ एक लाख 64 हजार 522 रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें