फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद ईवीएम गड़बड़ी मामला,आरओ की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी ड्यूटी में बाधा और सोशल मीडिया में गलत पोस्ट डालने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई शाहाबाद क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजीव प्रसाद की शिकायत पर की गई है। शाहाबाद के एसडीएम राजीव प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया उनकी ओर से बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा गया है कि 21 अक्टूबर 2019 को 12 शाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के उपरांत जब पोलिंग पार्टी अपना अपना सामान ईवीएम मशीन व चुनाव के संबंधित सामग्री आर्य कन्या कालेज शाहाबाद में जमा करने के लिए आ रहे थे। सहायक चुनाव अधिकारी राजन सिंगला खराब मशीनें जिनकी सूचना सभी प्रत्याशियों को पहले ही दी जा चुकी थी। उक्त मशीनों को डीएसपी शाहाबाद की अध्यक्षता में ट्रेजरी शाहाबाद में रखवाने के लिए अपनी सरकारी गाड़ी संख्या एचआर -07 जे 4179 में ले जा रहे थे तो इतने में कुछ अज्ञात लोग पुलिस व्यवस्था को तोड़कर आर्य कन्या कालेज शाहाबाद में आकर व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की।
उन्होंने शिकायत में लिखा है कि इसके अतिरिक्त यह भी व्यकत किया जाता है कि कालेज में धारा 144 भी लगी हुई थी। इन आदेशों के अनुसार एक स्थान पर पांच लोग एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकते है, लेकिन इस स्थल पर काफी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए और इन लोगों ने चुनाव पर कार्यरत कर्मचारियों को चुनाव कार्य करने में बाधा डाली व सोशल मीडिया पर इस घटना को गलत तरीके से पोस्ट किया। इससे लोगों को गलत संदेश पहुंचा। इस लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186 व आईटी एकट संशोधित 2008 के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इन अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दो मामलों में यह लगाये थे गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने सोमवार देर रात को ईवीएम में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाये थे। इनका आरोप था कि रावा में मतदान के के बाद बूथ अफसरों ने कमरे बंद कर लिये थे। इन्होंने ईवीएम बदलने का शक जाहिर करते हुए और भी कई गंभीर आरोप लगाये थे। वहीं आर्य कन्या महाविद्यालय में बने मतगणना केंद्र में शाम को मशीनें रखते समय अचानक एक बोलेरो में कुछ मशीनें लोगों को दिखी थी,जिसका पता चलते ही वहा जजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गये और इन्होंने यहां ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप लगाये थे।
जीप में मशीनों को लेकर विवाद पर हुई कार्रवाई
गांव रावा मामले में हुए विवाद को लेकर अभी तक कोई शिकायत या प्रशासन की ओर से कार्रवाई का समाचार नहीं है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि रावा मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है,जबकि आर्य कन्या महाविद्यालय के बाहर जीप में मशीनों को लेकर हुए विवाद में पुलिस कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें