फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार शुरू हुई धान की सरकारी खरीद

Wed, 28 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। मंगलवार की शाम लगभग चार बजे आदेश पहुंचते ही मंडियों में महज एक ही एजेंसी धान खरीद के लिए पहुंची। अब बुधवार को धान खरीद सुचारु रूप से होने की संभावना जताई जा रही है। धान की खरीद शुरू होते ही मंडियों में पहले दिन ही बंपर आवक शुरू हो गई। जिलेभर की मंडियों में मंगलवार को लगभग 50 हजार क्विंटल धान पहुंचा। इसमें 46 हजार क्विंटल धान पीआर रहा तो वहीं महज 4 हजार क्विंटल 1509 किस्म का धान रहा।
विज्ञापन


धान की सरकारी खरीद शुरून हो पाने के चलते व खरीद जल्द शुरू होने की संभावना से किसानों ने धान रोक ली थी। इससे मंडियों में पीआर धान की आवक न के बराबर रहने लगी थी। अकेले थानेसर अनाज मंडी में ही सोमवार को महज 70 क्विंटल पीआर धान ही पहुंचा था तो इससे पहले भी कई दिन ऐसी ही आवक रही। अब खरीद शुरू होने से किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली है वहीं अधिकारी भी धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी होने के दावे कर रहे हैं। प्रशासन ने हैफेड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा एग्रो व हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन को धान खरीद के लिए अधिकृत किया हुआ है जबकि मंगलवार को पहले दिन डीएफएससी ने 540 एमटी धान की खरीद की वहीं बताया जा रहा है कि थानेसर अनाज मंडी में हैफेड ने भी देर शाम लगभग दो सौ क्विंटल धान की खरीद की।

हर क्विंटल पर लग रहा चूना
धान खरीद सरकारी तौर पर अब तक शुरू न हो पाने के चलते किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर रहे। हालांकि सरकारी भाव से कम पर खरीदे धान के पर्चे अब काटे जाएंगे। इसमें पूरा भाव दर्शाया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से संबंधित एजेंसियों और व्यापारियों को तय भाव के अनुसार ही राशि जारी की जाएगी, लेकिन किसान को दिए भाव में सौ से दो सौ रुपये तक का अंतर रहा है। इस बीच रहे इस अंतर की राशि किसके पास जाएगी, यह कोई नहीं बोल रहा। उधर, आढ़तियों का कहना है कि अगर सरकार बारदाना सीधा आढ़तियों को दें तो पारदर्शिता होगी और बीच में लाखों रुपये के रहने वाले हेरफेर पर अंकुश लग पाएगा। वहीं मिलर्स इसे निराधार करार दे रहे हैं।
विज्ञापन


शुरू कर दी गई है खरीद : वीरेंद्र सिंह
खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम धान खरीद के लिए आदेश आ गए हैं। इसके साथ ही सभी एजेंसियों, आढ़तियों व अन्य अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। देर शाम आदेश आने के कारण कई एजेंसी मंडियों में नहीं पहुंच पाई, लेकिन बुधवार से धान की सुचारु खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें