फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड

Thu, 06 Mar 2014 01:14 AM IST
लाडवा
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड योजना के जिला संयोजक साहब सिंह ने बताया कि लाडवा में आधार कार्ड बनाने वालों को 31 मार्च तक की समय अवधि प्रदान की गई है।
विज्ञापन


साहब सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग की ओर से लाडवा में पिछले लगभग दो महीनों से भी ज्यादा समय से नपा परिसर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने इस आधार कार्ड को बहुउद्देश्यीय बताते हुए कहा कि भविष्य में आधार कार्ड सरकारी कार्यों में एक पहचानपत्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आधार कार्ड धारकों को सूचित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने तीन महीनों से आधार कार्ड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अभी तक आधार कार्ड नहीं मिला है, तो वह इंटरनेट से अपने स्टेट्स की जांच कर अपने आधार कार्ड का प्रिंट निकाल सकते हैं या इंटरनेट के संकेतों के अनुसार दोबारा प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवविवाहिता दुल्हन या नवजात शिशु का नाम यदि राशन कार्ड में नहीं है तो वह अपने पति व अभिभावकों के आधार पर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें