फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के टुकड़ों, मक्का और आलू की फसल से बनाया जाएगा इथनॉल:ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-19
विज्ञापन

-चावल के टुकड़ों, मक्का और आलू की फसल से बनाया जाएगा इथनॉल: ग्रोवर
-शाहाबाद में 99 करोड़ रुपये से बनने वाले 60 केएलपीडी क्षमता के इथनॉल प्लांट का निर्माण शुरु
माई सिटी रिपोर्टर
शाहाबाद। सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी व शुगरफेड के चेयरमैन हरपाल सिंह ने भूमि पूजन कर 60 केएलपीडी इथनॉल प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस इथनॉल प्लांट पर 99 करोड़ रुपए खर्च होगे और यह प्रोजेक्ट डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शाहाबाद शुगर मिल में 8 लाख क्विंटल शीरे इथनॉल तैयार किया जाएगा। इस प्लांट में भविष्य में चावल के टुकड़े, मक्का व आलू की फसल से इथनॉल तैयार करने की योजना है। इस प्लांट से किसानों को प्रत्यक्ष रूप से वितीय लाभ होगा और इस इथनॉल प्लांट के अंदर स्प्रिट बनाने का प्रावधान भी रखा गया है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से 99 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इस प्रोजैक्ट को डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर मंगलवार को द शाहबाद सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, शुगर फैड हरियाणा के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, शुगर मिल के एमडी सुशील कुमार ने मंत्रौच्चारण के बीच भूमि पूजन कर 99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 60 केएलपीडी क्षमता के इथनॉल प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, यह इथनॉल प्लांट शाहबाद व आसपास के क्षेत्र की आय को दौगुना करने का काम करेगा। इस प्लांट को स्थापित करने की घोषणा 24 जून 2017 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। इस घोषणा के बाद अब इस प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है और डेढ साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार शुगर मिल में 99 करोड़ रुपए से 66 केएलपीडी इथनॉल प्लांट लगाने की परियोजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है, जिसके चलते यह प्लांट मिल कि वित्तिय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। इस प्लांट में लगने वाले इथनॉल प्लांट में 8 लाख क्विंटल शीरे से, जिसमें से 4.50 लाख क्विंटल शीरा शाहाबाद चीनी मिल के पास उपलब्ध है तथा शेष 3.50 लाख क्विंटल शीरा हरियाणा की अन्य सहकारी चीनी मिलों से खरीदा जाएगा, जिससे 1.80 करोड़ लिटर इथनॉल बनाया जाएगा, जिसे भारत सरकार के उपक्रम इंडियन ऑयल कारपोरेशन को बेचा जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न अनुदान एवं सहयोग के चलते प्लांट की पूरी लागत 3.5 वर्ष में रिकवर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग आर्थिक तंगी से जूझ रहा है ओर इसे संकट से बाहर निकालने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार ने चीनी उद्योग को इथनॉल की कीमतों में इजाफा कर के बड़ी राहत दी है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने शाहबाद में स्थापित होने वाले 60 केएलपीडी प्लांट को 6 प्रतिशत की ब्याज सबसीडी देने के लिए चयन किया है, जिससे मिल को 15 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय लाभ होगा। इथनॉल का उत्पादन चीनी मिलों की वित्तिय स्थिति में सुधार करने और गन्ना बकाया को दूर करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

एमडी शुगर मिल सुशील कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए और शाहाबाद शुगर मिल की प्रगति तथा प्लांट पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर एसडीएम राजीव प्रसाद, निदेशक अमोलक राम, निदेशक हरजीत सिंह, निदेशक जशमेर सिंह, निदेशक करन सिंह, निदेशक पुष्कर राज, निदेशक राजिंद्र सिंह, निदेशक राज बाला, निदेशक सतबीर सिंह, निदेशक शशिबाला, चीफ इंजीनियर सुभाष चंद्र, कैन मैनेजर जसमिन्द्र सिंह, 60 केएलपीडी इथनॉल प्लांट शाहाबाद के नोडल अधिकारी आरके सरोहा, सीडीओ नागपाल शर्मा, सीएमओ बृज भूषण गुप्ता, रोशन बेदी, त्रिलोचन सिंह, टेक चंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, अनिल राणा, बलदेव राज सेठी, बिट्टू हबाना, बसंत राणा चेयरमैन मार्केट कमेटी, सरपंच सरबजीत कलसानी, बख्शीश सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें