कस्बा में आसमानी बिजली गिरने से बिजले के मीटर तथा बिजली अन्य उपकरण जलने से सुधा परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। परिवार की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से बच गया। सुधा परिवार के मुखिया डिम्पी सुधा ने बताया कि रविवार देर रात्रि बादल व बरसात के बाद कड़कदार बिजली उनके घर के मुख्यद्वार पर गिर गई जिससे शार्ट सर्किट होने से बिजली के मीटर सहित घर के अन्य बिजली उपकरण फ्रिज, टीवी, इंवर्टर आदि खराब हो गए तथा मकान में कई जगह दरारें भी आ गई।