कुरुक्षेत्र। ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गांव के युवाओं उद्यमिता के प्रति जागरूक किया जाएगा। आरसेटी निदेशक राय सिंह ने बताया कि पीएनबी आरसेटी जिले के सभी ब्लॉकों में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आरसेटी के संकाय सदस्यों द्वारा विभिन्न गांवों का दौरा करके युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि थानेसर ब्लॉक के अजराना कलां गांव में 15 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और मिर्जापुर में 16 फरवरी को, भवानी खेड़ा में 19 फरवरी को, हथीरा में 23 फरवरी को कार्यक्रम होंगे। वहीं पिहोवा ब्लॉक में 20 फरवरी को भट्ट माजरा गांव में कार्यक्रम होगा और शाहाबाद ब्लॉक में रावा गांव में 14 फरवरी को, यारी में 24 फरवरी को व जोगी माजरा गांव में 27 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन होगा। 22 फरवरी को ब्लॉक इस्माईलाबाद के ठसका अली गांव में और लाडवा ब्लॉक के छलौंदी गांव में 28 फरवरी को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा।