फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 23 से

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का श्रीकृष्ण द्वार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा-2025 के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
23 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाली एमए अर्थशास्त्र तथा बिजनेस इकोनामिक्स की प्रवेश परीक्षा 23 जून को सुबह 10 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस में, एमसीए की परीक्षा 23 जून को दोपहर साढे 12 बजे यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर तथा 23 जून को साढ़े 12 बजे यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमबीए (बजटेड/एसएफएस) की प्रवेश परीक्षा 23 जून को साढ़े तीन बजे आर्ट्स फैकल्टी बिल्डिंग तथा कामर्स विभाग में आयोजित होगी। एमबीए एसएफएस के बचे हुए कैंडिडेट की प्रवेश परीक्षा 23 जून को साढ़े तीन बजे इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में आयोजित की जाएगी। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 24 जून को 10 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस में, एमएससी भूगोल की 24 जून को साढ़े 12 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में, एमएससी केमिस्ट्री एंड विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मा के लिए प्रवेश परीक्षा 24 जून को साढ़े तीन बजे यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर में होगी। इसी के साथ एमएससी फोरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा 25 जून को 10 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस में, एमएससी गणित की 25 जून को साढ़े 12 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ तथा विधि विभाग में, एमएससी जूलॉजी की साढ़े 12 बजे यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर में तथा एमएससी फिजिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को साढ़े तीन बजे यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें