कुरुक्षेत्र। नई शिक्षा नीति के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से पीजी कोर्सों में आवेदन के लिए जारी किया गया समय 25 जून को पूरा हो चुका हैं। पीजी कोर्सों में दाखिले लेने के लिए विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा अलग-अलग दिनों में होगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर केयू की ओर से शेड्यूल जारी किया गया हैं। केयू के अनुसार यह प्रवेश परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी।
केयू में पीजी कोर्स में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना होता है, इसके लिए केयू की ओर से प्रवेश परीक्षा ली जाती हैं, जिसमें मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों का पीजी कोर्सों के लिए चयन होता हैं। पीजी कोर्सों के लिए होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं। कैमरों की निगरानी में यह परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए केयू की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। पीजी कोर्सों में दाखिला लेकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी भी दिन रात एक कर प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बॉक्स
इन तिथियों में होंगी परीक्षाएं
एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथ, फिजिक्स, स्टैटिसटिक्स एंड ओआर-एक जुलाई
एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी-तीन जुलाई
एम फार्मेसी, एमए राजनीति विज्ञान, डिफेंस स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज, मनोविज्ञान-चार जुलाई
एमएससी टेक्नोलॉजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएससी प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग, एमए संस्कृत, एमएससी ग्राफिक्स एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया-पांच जुलाई
एलएलबी प्रोफेशनल, एलएलएम, एमबीए बजटिड व एसएफएस, एमसीए-छह जुलाई
एमएड एजुकेशन, बीएड एजुकेशन, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमकॉम-सात जुलाई
फिजिकल एजुकेशन बीपीएड, एमपीए-आठ जुलाई
एमएससी इलेक्ट्रानिक्स साइंस, एमए वूमेंस स्टडीज, मास्टर ऑफ सोशल वर्क-दस जुलाई
एमए अंग्रेजी, एमएससी मास कम्यूनिकेशन की कॉमन प्रवेश परीक्षा, एमए योग-11 जुलाई
एमए म्यूजिक वोकल, एमए इतिहास, फिलॉसफी, एमएससी एप्लाइड जियोफिजिक्स-12 जुलाई
एमए एआईएच, एमएससी ज्योग्राफी, एमए अर्थशास्त्र, बिजनेस अर्थशास्त्र, एमटीटीएम, एमएचएम एंड सीटी-13 जुलाई
एमलिब, एमए पंजाबी, समाजशास्त्र, एमए एजुकेशन-15 जुलाई
बॉक्स
फोटो 12
बनाए गए परीक्षा केंद्र : डॉ. निर्मला
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की चेयरपर्सन डॉ. निर्मला चौधरी ने बताया कि पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए एक जुलाई से एंट्रेंस परीक्षाएं शुरू होंगी, जो कि अलग-अलग कोर्सों के अनुसार 15 जुलाई तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि एमबीए बजटिड व एसएफएस के लिए एंट्रेंस की परीक्षा छह जुलाई को होगी और 17 जुलाई को ग्रुप डिस्कशन तथा पर्सनल इंटरव्यू 18 जुलाई को होंगे। एमबीए कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि एमबीए की कुल 180 सीटों के लिए 948 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एंट्रेंस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बना लिए गए हैं।