फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर उत्साह : कदम शर्मा

विज्ञापन
बाबैन। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर जानकारी देते ब्राह्मण सभा ब्लॉक प्रधान कदम शर्मा। विज्ञप
विज्ञापन
बाबैन। आगामी 3 मई को भगवान परशुराम प्रकट दिवस जन्मोत्सव के आयोजन के लिए क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के वरिष्ठ नेता और अन्य लोग सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


ब्राह्मण सभा बाबैन ब्लॉक के प्रधान कदम शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, धर्म और न्याय का प्रतीक है और उनके प्रकट दिवस को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाना समाज का दायित्व है। उन्होंने बताया कि 3 मई को बाबैन स्थित रॉयल पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा लाडवा हल्के सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर संरक्षक फकीर चंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मंडल प्रधान विकास शर्मा, नंबरदार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष उपदेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पूर्व सरपंच चेतन शर्मा, दर्शन शर्मा, संजू शर्मा, रोमी शर्मा सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें