कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटें रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए बार-बार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है, जिससे रिक्त रही सीटें करीब 15 से 20 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक ले सकते हैं। विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जा रहा है। हालांकि नए सत्र की कक्षाएं शुरु कर दी गईं हैं पर खाली सीटों पर दाखिले भी जारी हैं।
जानकारी के अनुसार जिलेभर की आईटीआई में अब करीब 10 से 15 प्रतिशत सीटें ही रिक्त बची हुई हैं। जबकि आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं आठ सितंबर से नियमित चल रही हैं, जिसके साथ खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है, जिसमें विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
आईटीआई में उपलब्ध सीटों पर प्राप्त हुए दाखिलों का विवरण
आईटीआई उपलब्ध सीटें भरी हुई सीटों का ब्योरा
आईटीआई कुरुक्षेत्र 616 595
आईटीआई पिहोवा 408 398
आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र 180 167
आईटीआई शाहाबाद 40 40
आईटीआई महिला शाहाबाद 60 50
आईटीआई बहलोलपुर 132 94