फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गुरुद्वारा पातशाही नौवीं मंढोखरा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रागी एवं दाढ़ी जत्था द्वारा गुरुवाणी से संगतों को निहाल किया गया। गुरु का लंगर जलेबी के साथ अटूट बरताया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगत पहुंची।
विज्ञापन

बाबा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी ने समाज के भूले-भटके लोगों को सत्य का मार्ग दिखाया था। जब समाज में अज्ञानता और पुरानी रुढ़िवादी पूरे यौवन पर थी और भारतीय संस्कृति की आत्मा विलुप्त हो रही थी, लोगों में अधर्म के बीज पनप रहे थे और नफरत, लोभ, अहंकार चरम सीमा पर था तब गुरुनानक देव जी ने उपदेश देकर खंडित होते समाज को एक सूत्र में परोकर मानवता को सही दिशा देने का काम किया था। इस मौके पर गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह चीमा, गुरदेव सुरा, बलकार सिंह, बलबीर सिंह, हरपाल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें