फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : अभय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसलिए जो भी दुकानदार अपना सामान बाहर सड़क पर रखे हुए हैं वे अपना सामान अपने निर्धारित स्थान पर ही रखें। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए जहां नप द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है वहीं अब इस अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी चालकों, होटलों, फूलों की दुकान सजाए बैठे दुकानदारों व कार सेल्स बाजार वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपना सामान इस प्रकार सड़क पर लगाना उचित नहीं है, इसलिए यहां से हटा लें। इनके कारण सड़क संकरी हो जाती है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और जाम लगने के साथ-साथ हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को आदेश दिए कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए और उनका चालान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें