फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कला को अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

Sat, 04 Oct 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों को रंगों के माध्यम से जानकारी देने के दौरान ​शिक्षक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरिया में प्लेसमेंट सेल द्वारा भारतीय कला एवं पेंटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ साथ कला को भी जीवन में रुचि और व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना से आए लेक्चरर सोहन लाल ने कार्यशाला में भारतीय कला और पेंटिंग बनाने की सूक्ष्म तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से पेटिंग बनाने की विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उसमे प्रयोग होने वाले रंगों के कार्यात्मक प्रभाव को भी दर्शाया। डॉ. गीता रानी ने विद्यार्थियों को पेंटिंग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. जागीर सिंह, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ रवींद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें