फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; जिला परिषद सदस्य पर किया था हमला

Tue, 07 Jul 2026 10:30 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

सीआईए प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जिला परिषद सदस्य सचिन कुमार निवासी सतोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दीपू रंधावा वांछित आरोपी वांछित था। इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के पास मंगलवार देर शाम सीआईए एक और अपराधिक मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने के वांछित आरोपी संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट पिहोवा की टांग में गोली लगी। टीम ने आरोपी के पास से 32 बोर का एक पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपी को उपचार के लिए पहले पिहोवा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली

सीआईए-1 प्रभारी प्रतीक कुमार के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक आपराधिक मामले में वांछित आरोपी पिहोवा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

जिला परिषद सदस्य पर आरोपी ने किया था हमला

सीआईए प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जिला परिषद सदस्य सचिन कुमार निवासी सतोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दीपू रंधावा वांछित आरोपी वांछित था। इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाई। इनमें से एक गोली उनकी टीम के एक पुलिसकर्मी के काफी नजदीक से निकल गई, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें