कुरुक्षेत्र। धान की रोपाई करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को सुबह से बादलों का लुका-छिपी का खेल बना रहा। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छंटने से तेज धूप और उमस बढ़ गई। पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। लोग शाम तक घरों में ही छिपे रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल छाने के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश से धान रोपाई का कार्य तेजी से पूरा होगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम हो जाएगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी और पानी जरूरी है। किसान लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यदि मानसून सक्रिय होता है तो धान की फसल को लाभ मिलेगा। बारिश से तापमान गिरेगा, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों को धान की रोपाई में मदद मिलेगी।
कुरुक्षेत्र। धान की रोपाई करते श्रमिक। संवाद- फोटो : Archive