फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच विभागों के कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुशासन दिवस पर डीएसपी सुनील कुमार सम्मानित करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का कुरुक्षेत्र, हरियाणा व देश बनाने के लिए हर अधिकारी व कर्मचारी को ईमानदारी से अपना कार्य करना होगा। यही नहीं हर नागरिक को भी अच्छा समाज, प्रदेश व देश बनाने के लिए अपना अहम योगदान देने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

यह आह्वान सांसद नवीन जिंदल ने किया। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर वीरवार को सुशासन दिवस के तौर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। सुशासन दिवस कार्यक्रम में अच्छा करने वाले पांच विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए जाने चाहिए कि प्रदेश के दूसरे जिले और अन्य प्रदेश भी कुरुक्षेत्र से प्रेरणा लें।
सम्मानित सदस्यों में रेवेन्यू विभाग से डीआरओ चेतना चौधरी, डीडीए डाॅ. कर्मचंद, डीएसपी सुनील कुमार, बीडीपीओ रुबल, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र, जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी, डीआईओ के साइंटिस्ट विनोद कुमार, एडीआईओ भारती, प्रोग्रामर राजीव, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर, यूएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता मदन गोपाल जिंदल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें