लाडवा। उपमंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते कर्मचारी। संवाद
लाडवा। एसडीएम पंकज सेतिया ने कहा कि लाडवा विधानसभा स्वच्छता के मामले में अव्वल स्थान पर पहुंचाने के लिए सभी विभागों के कार्यालय प्रभारी अपने-अपने कार्यालय में सफाई अभियान चलाकर कार्यालय को स्वच्छ बनाएं। अभियान में आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों व घरों के आसपास सफाई रखें। उपमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम कार्यालय के स्टाफ की ओर से श्रमदान किया गया।
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्ष की साफ-सफाई की और साथ ही परिसर की भी सफाई करवाई। कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। सेतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शहरी स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। अभियान को लाडवा विधानसभा में भी लागू किया गया है। इसके तहत नगर पालिका की टीम लगातार शहर के अलग-अलग एरिया में रोजाना सफाई कर रही है। साथ ही वहां के नागरिकों और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है।
लाडवा। उपमंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते कर्मचारी। संवाद