कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेते जिला अध्यक्ष मेवा सिंह। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष मेवा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांवों के साथ-साथ शहर के प्रत्येक वार्ड में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर सक्रिय सदस्य बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक वर्ग और समाज के लोगों को संगठन के साथ जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। संवाद