पिहोवा। प्रतियोगिता में विजेता छात्र को सम्मानित करते हुए। स्वयं
पिहोवा। फसल अवशेष प्रबंधन और पराली न जलाने के प्रति विद्यार्थियों व आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिहोवा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी कड़ी में शहीद नायक सुरजीत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलसा और राजकीय उच्च विद्यालय, जखवाला में भी प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से पराली न जलाने का संदेश दिया। इसके साथ ही फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। शहीद नायक सुरजीत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलसा के प्रधानाचार्य नरेश गर्ग और राजकीय उच्च विद्यालय, जखवाला के मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रमुखों ने विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जलीलपुर के गांव रायपुर खादर में गंगा के रास्ते पर जलभराव