फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेरणा दिवस पर आज विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जेएस यादव मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट और यादव समाज सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को यादव धर्मशाला में प्रेरणा दिवस पर विभूति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट व सभा के प्रधान डॉ. अतुल यादव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन मुख्य अतिथि होंगे। सेवानिवृत्त मेजर जनरल अरविंद यादव विशिष्ट अतिथि और शिक्षाविद डॉ. लालचंद गुप्त मंगल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमएससी विद्यार्थियों, छह शोधार्थियों और पर्यावरण विषय पर प्रतियोगिता के छह विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। शोध उपलब्धियों के लिए जेएस यादव यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिए जाएंगे। समाज सेवा, शिक्षा और शोध क्षेत्र की विभूतियों के साथ स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की सूची में शामिल चार वैज्ञानिकों को भी सम्मान मिलेगा। इसके अलावा 26 अक्तूबर को आयोजित रक्तदान शिविर के 46 रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दो पुस्तकों का विमोचन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें